फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jirna open after written assurance and cob Zone

लिखित आश्वासन के बाद खुला झिरना और ढेला जोन

Mon, 23 Mar 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Mon, 23 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन

 कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर के कालागढ़ से लापता वाचर को खोजने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने पार्क निदेशक के लिखित आश्वासन के बाद झिरना और ढेला जोन को खोल दिया। साथ ही चेताया कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन



एसडीओ खुशाल बिष्ट की गाड़ी लेकर कालागढ़ गया ग्राम ढेला निवासी वन वाचर गणेश लाल 12 मार्च को लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद गणेश के सिर्फ कपड़े, चप्पल और मोबाइल बरामद हुए, लेकिन उसका अब तक पता नहीं चल सका है, जिससे गुस्साए लोगों ने कार्बेट नेशनल पार्क को झिरना, ढेला जोन को दो दिनों तक बंद किया। रविवार को लोगों को समझाने के लिए एसडीएम एसएस जंगपांगी, कोतवाल कैलाश पंवार भी धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन



पार्क निदेशक ने ग्रामीणों को बताया कि उन्होंने प्रमुख सचिव वन को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है। वन मंत्री ने भी इस प्रकरण में सीबीसीआईडी जांच की सहमति जताई है, जिसके बाद ग्रामीणों ने झिरना, ढेला जोन को खोल दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि बसंती आर्या, तुलसी जोशी, मनमोहन सिंह बिष्ट, ललिता रावत, प्रभात ध्यानी, किशोरी लाल, गणेश नेगी, मनमोहन अग्रवाल, सुरेश घुघत्याल, मुनीष कुमार, गोपाल, महेंद्र लाल, विद्या देवी, संजय मेहता, गिरीश करगेती, महेश जोशी, तेजपाल राणा, माया देवी, पुष्पा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुमशुदा वाचर की बरामदगी की मांग कर रहे ग्रामीणों से मिलने एसडीओ खुशाल रावत ढेला गेट सभा स्थल पर पहुंचे। यहां अपने खिलाफ नारेबाजी सुन एसडीओ भड़क गए और बोले, ज्यादा हल्ला किया सभी प्रदर्शनकारियों पर मानहानि का दावा ठोक दूंगा। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों की एसडीओ से नोकझोंक हो गई। सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंती आर्या से तो कुछ देर एसडीओ की कहासुनी भी हुई। मामला बढ़ता देख वनाधिकारी एसडीओ को सभा स्थल से बाहर ले आए।


विधायक अमृता रावत ने वन मंत्री दिनेश अग्रवाल एवं एसएसपी सेंथिल अबुदई से फोन पर वार्ता कर लापता कर्मचारी की ढूंढखोज तेज करने को कहा है। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि यदि इस प्रकरण का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री से सीबीसीआईडी से जांच करवाएंगे और लापता कर्मचारी के परिवार को न्याय दिलवाएंगे। एसएसपी ने बताया कि यह प्रकरण कालागढ़ क्षेत्र का है जो पौड़ी जनपद के अंतर्गत है। उन्होंने इस प्रकरण को कालागढ़ संदर्भित करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed