फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ji Raya Jagi Raiya, yo din bar bhetnai raiya......

जी रैया जागि रैया, यो दिन बार भेटनै रैया......

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ji Raya Jagi Raiya, yo din bar bhetnai raiya......
फीचर फोटो: जी रैया, जागी रैया, यो दिन मास भेटनें रैया: हल्द्वानी में अपने बच्चे को हरेला शिरोधारण क?
हल्द्वानी। श्रावण महीने का प्रसिद्ध हरेला पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। अच्छी फसल और समृद्धि का द्योतक हरेला घर-घर काटा गया और परिवार के सभी सदस्यों को शिरोधार्य कराया गया। बुजुर्गों ने बच्चों को आशीष देते हुए जी रैया, जागी रैया, यो दिन बार भेटनें रैया, बार बार हर्याव पूजनें रैया गाकर आशीष दी। हरेला पर्व से सूर्यदेव का कर्क राशि में भी प्रवेश हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह पौधरोपण भी हुआ।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने घर के मंदिर में हरेला पूजन किया और हरेला काटकर भगवान को चढ़ाया। घर परिवार के बुजुर्गों ने छोटों को हरेला शिरोधारण कर उन्हें आशीर्वाद दिया। नव दंपतियों ने पहला हरेला घर में मनाया। पर्व के मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। हरेला पर्व से पौधरोपण की भी शुरुआत हो गई। लोगों ने अपने घरों के आगे और आसपास फल, फूल प्रजाति के पौधे भी रोपे। शनिवार से सावन का महीना शुरू होने के साथ ही शिव पूजन भी शुरू हो गया। शास्त्रों के अनुसार सावन माह में रुद्राभिषेक और पार्थिव पूजन विशेष महत्व है।
विज्ञापन

........................
सारथी संस्था ने घरों में बांटे पौधे
सारथी फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों के घरों में जाकर आंवले, बेलपत्र, गिलोई और एलोवेरा के पौधों का वितरण किया और लोगों से पौधों की देखरेख का वचन भी लिया। समिति ने जज फार्म स्थित अपने कार्यालय में भी पौधरोपण किया। नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, सुमित्रा प्रसाद ने अमिता मेहरा, विशाल मेहरा, दिशांत टंडन, वर्षा टंडन, दीप्ति चुफाल को पौधे बांटे। पौधे वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने उपलब्ध कराए। भगवानपुर शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर पौधरोपण किया गया। शक्ति केंद्र संयोजक सूबेदार मेजर अवकाश प्राप्त गोविंद बड़ती, कैप्टन सोबन सिंह, परमजीत पम्मा, श्रीश कोठारी, मनोज जोशी, जगजीत भुल्लर, हरीश पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
सेल्फ रिलायंस संस्था ने स्टेडियम में किया पौधरोपण
- सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था की ओर से शनिवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में गुलमोहर, अमलतास, चंपा, नीम, कदंब, बेलपत्र, गुल्हड़, आम के 50 पौधों का रोपण किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने फलदार, छायादार पौधे लगाकर आम जनमानस को पौधारोपण करने और पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरन संस्था संरक्षक ऊषा मुकेश, सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडेय, विनय कुमार जोशी, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह कार्की, योगेंद्र साहू, राहुल सोनकर, कौशलेंद्र भट्ट, मंजू पाठक, मुकेश कोहली, आनंद अधिकारी, तनुजा जोशी, ईश्वर चंद्र पंत, प्रीति पंत ने भाग लिया।
महाविद्यालय देवलचौड़ में पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा
श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ में पौधरोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों, आचार्यों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने देवभूमि उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण आवश्यक क्यों विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पानसिंह बिष्ट, आनंद लोक सोसायटी अध्यक्ष चौधरी समर पाल सिंह, डॉ. चंद्र बल्लभ बेलवाल, आचार्य राकेश पंत, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष महेश जोशी ने विचार रखे । संचालन डॉ. चंद्र बल्लभ बेलवाल ने किया।
..................
केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी छावनी में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण के साथ हरेला पर्व मनाया। विद्यालय के प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने संसाधनों के समुचित उपयोग की बात कही और विद्यार्थियों से आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की। उप प्राचार्य आशा पंत ने धरती को हरा-भरा बनाने के लिए विद्यार्थियों से प्रयास करने को कहा। वन विभाग की ओर से दिए गए 140 प्रजातियों के पौधे विद्यालय परिसर में रोपे। काउंसलर शिक्षिका ज्योति भट्ट और रुचि बिष्ट ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रकाश चंद्र पुनेठा ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. विभा तिवारी, डॉ. मंजुल मठपाल, अनूप जखमोला, नरेंद्र सिंह रौतेला, नेहा बिष्ट, हेमलता जोशी, तनुजा आर्य, अंजू सिंह, रवि प्रभा जोशी, सुमन कनौजिया समेत शिक्षक , शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
..................
विकास परिषद ने इंटर कॉलेज परिसर में रोपे पौधे
भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम की ओर से नारायण नगर इंटर कालेज बिठौरिया में फलदार पौधों का रोपण किया। प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. विनय खुल्लर ने बच्चों को पौधों के महत्व और कोविड काल में ऑक्सीजन के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, सचिव रश्मि जैन, ममता, दीपक बिष्ट, राजेश अग्रवाल, प्रेम मदान, पारुल अग्रवाल, अलका, सुजाता माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, अनन्या, जितेंद्र देरोलिया, रेवती कांडपाल मौजूद रहे।
................
स्कूल में शिक्षक और बच्चों ने रोपे पौधे
वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हरेला पर्व पर सभी कर्मचारियों ने हरियाली और वनस्पति के प्रतीक के रूप में हरे रंग के कपड़े पहने। शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से शुरू हुआ। विद्यालय के निदेशक प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रुचि भाकुनी ने हरेला त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी।

................
पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म के सदस्यों ने हेमचंद नौलिया के परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर समिति अध्यक्ष एनएस किरौला, आरडी पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, बीएस बोरा, गोपाल दत्त जोशी, प्रमोद सनवाल, बीडी जोशी, जगदीश कांडपाल, भूपेश पंत, विशंभर कांडपाल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed