फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewellers hypnotized son flew 185 grams of gold

ज्वैलर्स पुत्र को सम्मोहित कर 185 ग्राम सोना उड़ाया

Sat, 09 May 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 09 May 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jewellers hypnotized son flew 185 grams of gold

बदमाशों ने लूटपाट के नए तरीके ढूंढ लिए हैं। शुक्रवार को एक बदमाश ने ज्वैलर्स पुत्र को पहले सम्मोहित किया और फिर उसके सामने ही 185 ग्राम सोने के जेवरात उठा ले गया, जिसकी कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपए बताई जा रही है। इसका पता चलते ही ज्वैलर्स और पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में मिले बदमाश के चेहरे के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो नहरिया खाटूधाम मंदिर के पास नरेश रस्तोगी की देवाशीष ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दुकान की दूसरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह दुकान में उनका पुत्र प्रवीन रस्तोगी बैठा था। प्रवीन के मुताबिक सुबह करीब 10:45 बजे एक युवक दुकान में आया। उसने एक चांदी का सिक्का दिखाने को कहा। इस दौरान उसने 1840 रुपए देकर चांदी का सिक्का खरीदा।
विज्ञापन


इसके बाद युवक सोने का पेेंडल सहित अन्य ज्वैलरी देखने लगा। इस बीच युवक ने प्रवीन से कहा कि चांदी का सिक्का सोने पर छुआ दो। प्रवीन के सिक्का सोने पर छुआते ही वह सम्मोहित हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने आराम से प्रवीन के सामने ही गल्ले में हाथ डालकर उसमें रखा 185 ग्राम सोने के जेवरात पार कर चलता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे जब नरेश रस्तोगी दुकान में पहुंचे तो गल्ले में रखा 185 ग्राम सोना नहीं मिला। जब उन्होंने प्रवीन से पूछताछ की तो उसने बताया कि सुबह एक युवक आया था। इस पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि एक युवक गल्ले में हाथ डालकर 185 ग्राम के सोने के जेवरात निकाल रहा था।

उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मुखानी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी देखी। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में मिले युवक के चेहरे के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बदमाशों के निशाने पर मुखानी थाना
जिस तरह से 48 घंटे के भीतर मुखानी थाना क्षेत्र में लगातार चार वारदातें हुई हैं, इससे तो यही लग रहा है कि बदमाशों के निशाने पर मुखानी थाना है। बुधवार को चोरों ने पहले बिठौरिया में भाजपा नेता जितेंद्र मेहता के घर की रसोई की जाली काटकर 25 हजार रुपए की नगदी सहित डेढ़ लाख रुपए का माल किया पार किया।


इसके बाद लालडांठ शिवाली विहार निवासी रिटायर फौजी देव सिंह के घर का ताला तोड़कर हजारों का माल उड़ाया। गुरुवार को चोरों ने बिठौरिया नंबर एक निवासी देवेंद्र सिंह सुगढ़ा के घर का ताला दिन दहाड़े तोड़कर हजारों की चोरी की और अब शुक्रवार को दिनदहाड़े दो नहरिया निवासी ज्वैलर्स पुत्र को सम्मोहित कर बदमाशों ने 185 ग्राम सोना पार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed