Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewelery worth eight lakhs of female constable blown away in moving bus in haldwani

Haldwani: चलती बस में महिला सिपाही के आठ लाख के जेवर उड़ाए, रामनगर से हल्द्वानी के बीच चोरी होने की जताई आशंका

Sat, 09 Nov 2024 10:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Nov 2024 10:53 AM IST
सार

काशीपुर से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज बस में चोरों ने महिला सिपाही के आठ लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। महिला सिपाही शहर के थाने में ही तैनात हैं।

विज्ञापन
Jewelery worth eight lakhs of female constable blown away in moving bus in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आम आदमी के अलावा अब पुलिस वाले भी इनकी करतूतों का शिकार हो रहे हैं। काशीपुर से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज बस में चोरों ने महिला सिपाही के आठ लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। महिला सिपाही शहर के थाने में ही तैनात हैं।

विज्ञापन

फैमिली क्वार्टर में रहने वाली एक महिला सिपाही तीन नवंबर को अपनी बहन के साथ काशीपुर से हल्द्वानी आ रही थीं। वह सुबह रोडवेज बस (यूके 07 बीए 2901) से निकली थीं। उनके पास एक ट्रॉली बैग भी था। इसमें एक हैंड बैग में सोने की नथ, सोने का मांगटीका, झूमके, अंगूठी समेत कई जेवर थे, जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये थी। बस वाया रामनगर, कालाढूंगी होते हुए सुबह 11 बजे हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंची। महिला सिपाही ने बताया कि कमरे में जाकर जब उन्होंने बैग देखा तो पता चला कि उसमें जेवर वाला हैंड बैग है ही नहीं। ट्राॅली बैग में चेन के पास से कट लगा था। उन्होंने बताया कि रामनगर से हल्द्वानी के बीच चोरी की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed