फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   JE's siege on drinking water problem

Nainital News: पेयजल समस्या पर जेई का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
JE's siege on drinking water problem
हल्द्वानी। दमुवाढ़ूंगा के वार्ड नंबर 37 में पेयजल समस्या पर निरीक्षण के लिए पहुंचे जेई का लोगों ने घेराव किया। स्थानीय लोगों ने जेई को खरीखोटी सुनाई और समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दमुवादूंगा क्षेत्र के हरिपुर गांगू, कालिका कॉलोनी, पार्वती कॉलोनी और लीसा फैक्टरी क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जेई को स्थानीय लोगों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया। कहा कि विभाग ने चार इंच की पाइपलाइन में दो, ढाई और तीन इंच की तीन पाइपलाइन जोड़ दी है।
विज्ञापन

साथ ही चार इंच का वाल्व भी लगा दिया है। इस कारण क्षेत्र की ढाई हजार से अधिक आबादी पेयजल की किल्लत झेल रही है। सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी ने लाइन में लगे वाल्व हटाने और 12 इंच की पेयजल लाइन से सभी क्षेत्रवासियों को पानी का कनेक्शन देने की मांग की। जेई संदीप सिंह ने कहा कि जल्द समाधान कर दिया जाएगा। यहां राहुल गुप्ता, निशा देवी, खिला बर्गली, मंजू जोशी, ममता नेगी, मुन्ना लाल, दीपा गोस्वामी, खष्टी देवी, हरीश लाल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed