{"_id":"071d89504ab6c8b1a0b5858c47cb27cc","slug":"jcb-crashed-on-tirahe-mosque-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद तिराहे पर जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद तिराहे पर जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 09 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्लूडी की जेसीबी शुक्रवार दिन में खुर्पाताल बाईपास से मालरोड में पड़े मिट्टी का ढेर उठाने जा रही थी। मस्जिद तिराहे में जेसीबी अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 15 फीट नीचे डीएसए मैदान में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में मुरादाबाद निवासी अयान (22) पुत्र हाशिम आलम, वहीं के कामरान (24) पुत्र मो.असलम, शोएब (20) पुत्र ताहिर, शिकारपुर (बुलंदशहर) निवासी मो. जमील (35) पुत्र कलुवा और उनके भाई नौशाद घायल हो गए। घायलों को त्वरित बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। अयार के सिर में चोट हैं, कामरान के हाथ व घुटने में चोट है जबकि शोएब की दोनों पैरों की एड़ी की हड्डी फ्रैक्चर हुई है। तीनों तीर्थांकर महावीर विवि के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जेसीबी चालक मोहन जीना पुत्र मदन सिंह और राजेंद्र सिंह को भी मामूली चोटें हैं। पीडब्लूडी के एई एमपीएस कालाकोटी ने बताया कि चालक के मुताबिक ब्रेक फेल होने और स्टेयरिंग न कटने के कारण दुर्घटना हुई।
विज्ञापन