फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Drinking Water Scheme: Cost reached five hundred crores

जमरानी पेयजल योजनाः पांच सौ करोड़ पहुंची लागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Drinking Water Scheme: Cost reached five hundred crores
हल्द्वानी। जमरानी-अमृतपुर पेयजल योजना की डीपीआर नए सिरे से तैयार की गई है। योजना को बेहतर बनाने के लिए कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं। योजना की लागत अब 355 करोड़ रुपये से बढ़कर 500 करोड़ रुपये पहुंच गई है। तैयार डीपीआर शासन को भेजी जा रही है। योजना 30 साल की संभावित आबादी को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है।
विज्ञापन

अमृतपुर से एकसमान व्यास की दो समानांतर मुख्य लाइनें बिछाई जाएंगी ताकि किसी एक के खराब होने पर दूसरी लाइन से पेयजल सप्लाई सुचारु होती रहे। पानी टेप करने के लिए बांध के समीप इनटेक वेल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जलनिगम जमरानी बांध से शहर की पेयजल योजना का निर्माण करेगा। जल निगम अमृतपुर से दमुवाढूंगा में प्रस्तावित ट्रीटमेंट प्लांट तक 800-800 मिमी व्यास की दो समानांतर मुख्य पेयजल लाइनें बिछाएगा। अमृतपुर से 117 एमएलडी पानी लिया जाएगा। प्रत्येक लाइन से 58.5-58.5 एमएलडी पानी ट्रीटमेंट प्लांट के लिए छोड़ा जाएगा। दमुवाढूंगा में 72 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। चार एमएलडी पानी शीतलाहाट पेयजल योजना में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे काठगोदाम-शीशमहल क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की जाएगी। गौला का 30 एमएलडी पानी भी शहर में वितरित किया जाएगा। पेयजल वितरण की जोन वाइज व्यवस्था होगी ताकि किसी एक जोन में सप्लाई बाधित होने पर अन्य दूसरे जोन की आपूर्ति सुचारु होती रहे।
60 वार्डों के लिए यह हैं पेयजल वितरण के जोन
शीतलाहाट, शीशमहल, नैनीताल रोड, रामपुर रोड, नवाबी रोड, लालडांठ, कठघरिया-ऊंचापुल, हल्दीखाल, गौलाफीडिंग मुख्य शहर।
21 नए जलाशय बनेंगे
60 वार्डों में पेयजल वितरण के लिए 21 नए जलाशय भी बनाए जाएंगे। सभी जोनों को सीधे ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल सप्लाई की जाएगी।
एडीबी बनाएगा आंतरिक वितरण सिस्टम
हल्द्वानी शहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दो हजार करोड़ रुपये की घोषणा की थी, उसी के तहत शहर की आंतरिक पेयजल वितरण व्यवस्था एडीबी करेगा। जमरानी परियोजना से शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था का पूरा नया सिस्टम तैयार किया जाएगा।

जमरानी-अमृतपुर पेयजल योजना का संशोधित प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें मुख्य पेयजल लाइन में तकनीकी बदलाव किया गया है। जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
- एके कटारिया, अधिशासी अभियंता, जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed