{"_id":"594819e04f1c1b083d8b45b3","slug":"jalandhar-and-maharashtra-wins-in-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैचों में जालंधर और महाराष्ट्र जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैचों में जालंधर और महाराष्ट्र जीते
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मैचों में जालंधर और महाराष्ट्र जीते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला द्वारा प्रायोजित 95वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें जालंधर ने कपूरथला को और महाराष्ट्र पुलिस ने मार्कंडेय हॉकी क्लब शाबाद को हराया, जबकि लखनऊ और फिरोजपुर के बीच मैच बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में चल रही प्रतियोगिता के तहत सोमवार को पहला मुकाबला नार्दन रेलवे लखनऊ और बीएसएसडब्लू हॉकी एकेडमी फिरोजपुर के बीच खेला गया। मैच के दौरान कोई भी टीम निर्धारित समय तक एक दूसरे के खिलाफ कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
मैच बगैर किसी गोल के बराबरी पर छूटा। दूसरा मैच कोस्ट ऑफ सिग्नल जालंधर और नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला के बीच खेला गया। मध्यांतर तक जालंधर की टीम 1-0 से आगे थी। मध्यांतर बाद दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। मैच जालंधर ने 1-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
विजेता टीम के अमृतपाल सिंह ने 19वें मिनट में गोल किया। तीसरे मुकाबले में महाराष्ट्र पुलिस महाराष्ट्र और मार्कंडेय हॉकी क्लब शाबाद की भिड़ंत हुई। मध्यांतर तक महाराष्ट्र पुलिस 1-0 से आगे थी। मध्यांतर बाद शाबाद की टीम ने एक गोल कर स्कोर बराबरी पर ला दिया।
मैच के आखिरी क्षणों में महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने एक और गोल दागकर मैच को 2-1 से जीत लिया। विजेता टीम के पृथ्वीराज सोलंकी ने मैच के 20वें और 59वें मिनट मेें और शाबाद के विजय ने मैच के 46वें मिनट में विजय ने गोल किया।
प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे हॉकी करनाल करनाल, बनाम एचजीपीसी हॉकी एकेडमी अमृतसर और दूसरा मैच 4:30 बजे मार्कंडेय हॉकी क्लब शाबाद बनाम नार्दन रेलवे लखनऊ के बीच खेला जाएगा