फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jal Nigam water is becoming costlier than Jal Sansthan in haldwani

Haldwani: पानी सा भाग रहा स्मार्ट मीटर का बिल, जेब पर पड़ रहा भारी; फिक्स चार्ज से ज्यादा पैसा देना पड़ रहा

Wed, 28 Aug 2024 10:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:13 AM IST
सार

हल्द्वानी में जल निगम के उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना पड़ रहा है। 20 किलोलीटर (20 हजार लीटर) पानी खर्च करने पर एक माह का पानी का बिल 229 रुपये आ रहा है।

विज्ञापन
Jal Nigam water is becoming costlier than Jal Sansthan in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में जल निगम के उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना पड़ रहा है। 20 किलोलीटर (20 हजार लीटर) पानी खर्च करने पर एक माह का पानी का बिल 229 रुपये आ रहा है जबकि इससे अधिक पानी खर्च होने पर उपभोक्ताओं को 16.56 प्रति किलोलीटर के हिसाब से पैसा देना पड़ रहा है।

शहर के पैरी अर्बन इलाकों में जल निगम विश्व बैंक परियोजना ईकाई तीन योजनाएं संचालित कर रहा है। परियोजना का मकसद पेयजल संरक्षण को बढ़ावा देना है। जल निगम ने पानी के अनियंत्रित दोहन को कम करने के लिए तल्ली हल्द्वानी, कुसुमखेड़ा और गौजाजाली में सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए हैं। प्रतिमाह 20 किलोलीटर से कम पानी खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को जल संस्थान के मुकाबले बिल कम आ रहा है जबकि पानी के अनियंत्रित दोहन करने वालों को कई गुना अधिक बिल चुकाना पड़ रहा है। जल संस्थान के उपभोक्ताओं का तीन माह का पानी का फिक्स चार्ज नई दरों के हिसाब से 1124 रुपये है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: मलिक की संपत्ति की ED से जांच कराने की सिफारिश, पुलिस महानिदेशक ने ईडी को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार तक चुकाना पड़ रहा बिल
वार्ड 59 के निवर्तमान पार्षद रईस अहमद गुड्डू का कहना है कि जल निगम का पानी जल संस्थान के मुकाबले महंगा पड़ रहा है। वार्ड में 70 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं के तीन माह पानी का बिल 1500 से 5000 रुपये तक आ रहा है। वार्ड 44 के निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पानी कम खर्च करने पर जल संस्थान के मुकाबले सस्ता पानी पड़ रहा है। अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को अधिक जल मूल्य चुकाना पड़ रहा है।

भविष्य में सभी वार्डों में लगेंगे स्मार्ट मीटर
नगर निगम के सभी वार्डों में पेयजल उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगने हैं। वार्ड एक से 33 तक यूआईडीएफ योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। वार्ड 34 से 60 तक उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

पानी का अधिक उपयोग करने के कारण बिल अधिक आ रहा है। सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। निर्धारित दरों के हिसाब से ही बिलिंग की जा रही है।
-ज्योति पालनी, ईई, जल निगम विश्व बैंक परियोजना इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed