{"_id":"66bf2753c418925e9d0f15e7","slug":"jailed-misdeed-accused-dies-under-suspicious-circumstances-in-haldwani-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की मौत, अचानक हुई तबीयत खराब; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की मौत, अचानक हुई तबीयत खराब; जानिए पूरा मामला
Fri, 16 Aug 2024 03:47 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 16 Aug 2024 03:47 PM IST
सार
दुष्कर्म के मामले में हल्द्वानी उप कारागार में बंद ऊधम सिंह नगर स्थित बाजपुर निवासी इस्लामुद्दीन (37) पुत्र असगर की बुधवार देर रात एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : istock
विस्तार
दुष्कर्म के मामले में हल्द्वानी उप कारागार में बंद ऊधम सिंह नगर स्थित बाजपुर निवासी इस्लामुद्दीन (37) पुत्र असगर की बुधवार देर रात एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि इस्लामुद्दीन पिछले छह महीने से जेल में था। उस पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप भी थे, जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन
बुधवार की सीसीटीवी फुटेज में वह अपनी बैरक में आराम से बैठा और लोगों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। शाम करीब चार बजे उसने तकलीफ होने की बात कहते हुए चिकित्सकीय जांच की बात कही। इसके बाद उसे एसटीएच भेजा गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी।
विज्ञापन