फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jai Prakash Sharma became the President and Surendra Shah became the General Secretary

Nainital News: जय प्रकाश शर्मा अध्यक्ष और सुरेंद्र शाह बने महासचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jai Prakash Sharma became the President and Surendra Shah became the General Secretary
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी।
हल्द्वानी। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक इंप्लाइज यूनियन हल्द्वानी का शनिवार को छठा महाधिवेशन हुआ। अधिवेशन में पूर्व में वेतन पुनर्निर्धारण संबंधी समझौते के लागू नहीं होने पर चिंता जताई गई। इस दौरान जल्द प्रबंधन से वार्ता करने का प्रस्ताव पास हुआ। सदन में कार्यकारिणी के पदों और सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी केएन शर्मा के निर्देशन में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। इसमें जय प्रकाश शर्मा अध्यक्ष और सुरेंद्र शाह महासचिव चुने गए।
विज्ञापन


निर्विरोध चुनाव में प्रेम सिंह राणा और हरीश पंत उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बिष्ट और गुंजन मुनगली संयुक्त महासचिव, योगेश पंत संगठन सचिव, जितेंद्र सती कार्यालय सचिव, संतोष पंत कोषाध्यक्ष और गीता पाठक प्रचार सचिव चुनीं गईं। इसके अलावा तजिंदर सिंह, विनोद पांडे, ज्योति पंत, सविता नेगी थापा, विपिन जोशी, उमेश पांडे, आशीष भट्ट, पंकज कन्याल, अजय कुमार, विपिन जोशी, विमल कुमार, हेम चंद्र खोलिया, पंकज नेगी, अतुल साह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। विशिष्ट सदस्य संजीव कुमार साह, हरीश साह, प्रवीण साह, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार चुने गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रवीण साह, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण परिषद नवीन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल विपिन गुप्ता, राजेंद्र पुंडीर, बहादुर सिंह बिष्ट, त्रिलोक रौतेला, प्रवीण सिंह आदि रहे। अतिथियों ने संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पूर्व महासचिव सीके जोशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अधिवेशन की अध्यक्षता विनोद बिष्ट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed