फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jai Hind. rally. dedicated. courage. sacrifice. soldiers.

सैनिकों के साहस, बलिदान व शौर्य को समर्पित होगी जय हिंद रैली : माहरा

Sat, 31 May 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Jai Hind. rally. dedicated. courage. sacrifice. soldiers.
नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में एक जून रविवार को हल्द्वानी में होने वाली जय हिंद रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि रैली को यादगार बनाया जाएगा जिससे ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस व पराक्रम दिखाकर देश का मस्तक ऊंचा करने वाले जवानों का सम्मान किया जा सके। रैली को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के ऑपरेशन सिंदूर के प्रचार मिथक को तोड़ने के लिए यह रैली की जा रही है। इसका उद्देश्य सैनिकों का सम्मान करना है। यह रैली उनका साहस, बलिदान व शौर्य को समर्पित है। इससे एक ओर देश का मान घटा है, कई सैनिकों की जान गई और एयरक्राफ्ट टूटे। दूसरी ओर सीज फायर की घोषणा ट्रंप कर रहे हैं, यह शर्मनाक है।
विज्ञापन

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के समय में 1971 में पाक के 90 हजार सैनिकों ने समर्पण किया था। माहरा ने विदेश मंत्री पर पाक को युद्ध की सूचना देने पर भी सवालिया निशान लगाए। रैली के माध्यम से कांग्रेस सभी संदेशों को घर-घर पहुंचाएगी। पंचायत चुनाव के सवाल पर बोले पालिका की तरह पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। अंकिता हत्याकांड में न्यायालय के आदेश की सराहना की कहा कि इसमें सफेदपोश का भी पर्दाफाश होना चाहिए। भाजपा शासन में महंगी और बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, प्रदेश सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व सांसद डाॅ. महेंद्र सिंह पाल, प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश सचिव गिरिश पपनै, पालिकाध्यक्ष डाॅ. सरस्वती खेतवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed