{"_id":"6a7e1700b68c5852d704aec7","slug":"ivri-students-learned-wildlife-management-at-ctr-nainital-news-c-418-1-ntl1004-9294-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आईवीआरआई छात्रों ने सीखा सीटीआर में वन्यजीव प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आईवीआरआई छात्रों ने सीखा सीटीआर में वन्यजीव प्रबंधन
Fri, 14 Aug 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर के पांच वरिष्ठ वैज्ञानिकों और 10 पशुचिकित्सा छात्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सीटीआर में पूरा हुआ।
इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को वन्यजीव संरक्षण, प्रबंधन और उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नए वन्यजीव चिकित्सकों को तैयार करना था। इसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। वन्यजीवों के रेस्क्यू और उपचार के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही वन्यजीवों के व्यवहार से जुड़े पहलुओं पर व्यावहारिक ज्ञान साझा किया गया। समापन समारोह में निदेशक साकेत बडोला ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने भविष्य में वन्यजीव संरक्षण में इस ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।