फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It will be easy to go to Khairna from Ramnagar

Nainital News: रामनगर से खैरना जाना होगा आसान

Sun, 07 Dec 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to go to Khairna from Ramnagar
प्रतीकात्मक।
रामनगर। रामनगर से गर्जिया होते हुए खैरना जाना अब आसान होने वाला है। लोक निर्माण विभाग को 29 किमी कच्चे मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए शासन ने 9.97 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस पेच के बनने से रामनगर से खैरना जाना अब सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन


रामनगर से गर्जिया, मोहान होते ही खैरना का मार्ग 87 किमी का है। इसमें घुघुतीधार से आगे खैरना की तरफ 29.5 किमी मार्ग लोनिवि का है। यह मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त होने के चलते खैरना जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समय भी ज्यादा लगता है। इसी परेशानी को देखते हुए अप्रैल में विभाग ने मार्ग की डीपीआर शासन को भेजी। अब शासन से इस मार्ग को बनाने के लिए 9 करोड़ 97 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। लोनिवि के एई मनोज जैन ने बताया कि स्टेट हाईवे पर 29.5 किमी मार्ग पर 15 किमी हॉटमिक्स और साढ़े 14 किमी मार्ग पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बेतालघाट, समेत गांव को भी मिलेगी कनेक्टिविटी
गर्जिया-खैरना मार्ग में घुघुतीधार के बाद अमेल गांव तक स्टेट हाईवे 62 का मार्ग है। मार्ग में अमेल, बेतालघाट, क्यारी गांव समेत कई गांव हैं। मार्ग बनने के बाद इन गांव के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्जिया-खैरना मार्ग निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। शासनादेश जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया और फिर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- संजय चौहान, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed