फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It took nine months to send the proposal for the robotic machine after the trial.

Nainital News: ट्रायल के बाद रोबोटिक मशीन का प्रस्ताव भेजने में लगा दिए नौ महीने

Mon, 04 Dec 2023 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 04 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
It took nine months to send the proposal for the robotic machine after the trial.
हल्द्वानी। नवंबर 2022 में शहर में सीवर की सफाई के लिए रोबोटिक मशीन से ट्रायल किया गया था। जल संस्थान ने ट्रायल के बाद मशीन खरीद के लिए प्रस्ताव भेजने में नौ महीने लगा दिए। अब विभाग 75 लाख के प्रस्ताव की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


सीवरहोल के मेनहोल चैंबरों की सफाई के लिए रोबोटिक मशीन का इंतजार एक साल से चल रहा है। हरिद्वार समेत अन्य शहरों में मशीन से सफाई का कार्य शुरू भी किया जा चुका है लेकिन नैनीताल जिले में मशीन मंगाने में विभाग की हीलाहवाली के चलते सफाईकर्मी सीवर लाइन की सफाई मैनुअल कराने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रोबोटिक मशीन के ट्रायल के दौरान उसकी कार्यक्षमता और तकनीक की ट्रैकिंग क्षमता को भी जांचा जा चुका है। तीन महीने पहले विभाग ने दो मशीनों के लिए 75 लाख का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है। इसमें हल्द्वानी और नैनीताल को एक-एक मशीन मिलनी है। मशीन खरीद के लिए बजट जिला विकास प्राधिकरण से जारी होना है।
विज्ञापन






दो प्रेशर जेंटिंग मशीन से चल रहा काम

हल्द्वानी। सीवर की सफाई के लिए विभाग को देहरादून से 2003 में एक प्रेशर जेट मशीन मिली थी। इससे मेनहोल में मिट्टी या हल्का कूड़ा फंसने पर हटाने में मदद मिलती है। दूसरी जेट मशीन 2021 में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच लोगों के माध्यम से होती है सीवर होल की सफाई

हल्द्वानी। सीवर के मेनहोल को साफ करने में पांच लोगों का पूरा दिन लग जाता है। सफाई कार्य के दौरान दुर्घटना का जोखिम भी बना रहता है। मशीन आने के बाद यह कार्य केवल एक ऑपरेटर के माध्यम से आधे घंटे में हो जाएगा।



रोबोटिक मशीन के ट्रायल को नवंबर में एक साल पूरा हो गया है। मशीन अभी नहीं मिल पाई है। विभाग ने तीन माह पहले इसके लिए 75 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। स्वीकृति मिलते ही सीवर की सफाई के लिए रोबोटिक मशीन आने का रास्ता साफ हो जाएगा।

रवि शंकर लोशाली, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article