{"_id":"0975d0a7b72b1583727b59692291fc19","slug":"it-may-take-two-months-to-bridge-citrshila-of-ranibag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने और लग सकते रानीबाग का चित्रशिला पुल बनने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने और लग सकते रानीबाग का चित्रशिला पुल बनने में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम साहब! आपका वादा पूरा नहीं हो सका है। रानीबाग में पुल तैयार करने की मियाद 31 दिसंबर तक तय कराई थी। उम्मीद थी कि नये साल पर लोगों को पुल तैयार मिलेगा। मगर पुल का काम पूरा नहीं हो सका है। जो हालात और काम की गति है उससे लगता है कि पुल बनने में करीब दो महीने और लग सकते हैं।
विज्ञापन
रानीबाग चित्रशिला पुल के निर्माण की अवधि निकल चुकी है। लेकिन, पुल नहीं बन सका है। इसको लेकर डीएम पहले दौरा कर चुके थे, पर बात नहीं बनी। दिसंबर में वह दुबारा पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने दिसंबर के अंत तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। उम्मीद व्यक्त की कि नियत वक्त तक रानीबाग ही नहीं बल्कि डहरा पुल का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
जब तारीख निकल गई, तो अमर उजाला की टीम पुल की स्थिति जानने को पहुंची। पता चला कि अभी पुल को हिलने से नियंत्रित करने के लिए पुल के दोनोें सिरों पर सपोर्टिंग पीलर बनाये जा रहे हैं, जिनमें एंकर गार्डर लगाया जाएगा। इन्हीं पीलर को तैयार होने और कंक्रीट को जमने के लिए काफी समय लग जाएगा। इसके अलावा पुल को नट बोल्ट लगाकर तैयार किया गया है, उसमें रिपिट लगने बाकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुल पर ग्रिल लगनी है। वह भी नहीं लगी है। पुल के दोनों सिरों पर सरफेस सुधार कर कुछ दूरी मार्ग भी बनना है। यह सभी काम बाकी है। लोनिवि का बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें पुल का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी है। डहरा पुल की भी कमोबेश यही स्थिति बताई जा रही है।
काम पूरा न होने के पीछे बीच में हड़ताल का तर्क दिया जा रहा है। अगर इस अवधि के 16 दिनों को भी निकाल दिया जाए, तो पुल बनकर तैयार हो जाएगा। उसके हालात नहीं है। एक अनुमान है कि दोनों पुल की जो रफ्तार है, उसमें मार्च का महीना भी लग सकता है।