फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It is essential for Hindu society to be united: Jagatguru Chitraguptacharaya Calling for adherence to Hindu traditions and customs

हिंदू समाज का संगठित होना जरूरी : जगतगुरु चित्रगुप्ताचार्य हिंदू धर्म की परंपराओं और रीति-रिवाजों के पालन का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
It is essential for Hindu society to be united: Jagatguru Chitraguptacharaya

Calling for adherence to Hindu traditions and customs
मुक्तेश्वर/कालाढूंगी। रामगढ़ के रीठा पोखरा श्री राम मंदिर परिसर में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। वृंदावन मथुरा से चित्रगुप्त पीठाधीश्वर जगतगुरु चित्रगुप्ताचार्य महाराज ने लोगों से हिंदू धर्म को संगठित करने को कहा। उन्होंने भारत को बांटने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा। विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र ने सकल हिंदू समाज को संगठित करने के लिए आगे आने की अपील की। कुमाऊंनी कलाकार अंकित भट्ट (मोहन दा) की टीम ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान व्यास कृष्णानंद शास्त्री, कुंदन सिंह चिलवाल, हरीश बिष्ट, अंकित पांडे, मनोज, निधि जोशी आदि मौजूद रहे। कालाढूंगी स्थित रामलीला मैदान चकलुवा में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता गोधन धौनी, तारा चंद्र जोशी और शिप्रा बसेड़ा ने किया। गोधन धौनी ने हिंदू धर्म की महानता बताते हुए उसकी परंपराओं और रीति-रिवाजों के पालन का आह्वान किया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गईं। सकल सनातन समिति के सदस्य गिरीश पडलिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में पांच ग्राम पंचायतों के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed