{"_id":"658c8dd7cca34a14630b9b7f","slug":"it-academy-and-eklavya-peeth-will-be-built-in-open-university-chief-minister-haldwani-news-c-337-1-shld1034-4619-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए उत्साह, परिश्रम और संकल्प का होना जरूरी है। यदि मन में उमंग और उत्साह होगा तो शरीर में ऊर्जा का संचार स्वत: ही होने लगेगा। यही ऊर्जा आपको संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने में मददगार बनेगी।
सीएम धामी बुधवार को यहां उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुक्त विवि में आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ स्थापित करने, विवि के देहरादून परिसर में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस दौरान सीएम ने विवि में 681.20 लाख की लागत से टाइप थ्री, टाइप फॉर के आवासीय भवनों का शिलान्यास और 389.28 लाख की लागत से ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया।
उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कहा कि शिक्षा के उच्च मापदंड को स्थापित करने में उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा सरकार राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विवि परिसर में राज्य का सबसे बड़ा विज्ञान सम्मेलन होगा : सीएम
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछला वर्ष इस विश्वविद्यालय के लिए कई उपलब्धियों से भरा रहा है। विश्वविद्यालय ने अपने पहले प्रयास में ही नैक के मूल्यांकन में ‘बी प्लस-प्लस ग्रेड'' प्राप्त की। दिव्यांगों के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हुआ। अब विवि के साथ एक ओर उपलब्धि जुड़ जाएगी। यहां आठ और नौ फरवरी 2024 को भारतीय ज्ञान परंपरा के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लेकर उत्तराखंड का सबसे बड़ा विज्ञान सम्मेलन होगा।
समय के मुताबिक कौशल में करना होगा निखार
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि अब वह समय नहीं है जब आप एक काम सीख लेंगे तो जीवन भर वही कर पाएंगे। मौजूदा समय में अपस्किलिंग और रिस्किलिंग वह पैटर्न है। इंडस्ट्री की मांग के साथ नौकरी की प्रकृति भी लगातार बदल रही है। ऐसे में हमें अपने कौशल को समय के अनुरूप निखारते रहना होगा।
एआई, साइबर सिक्योरिटी व डाटा माइनिंग में रोजगार की अपार संभावनाएं
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विज्ञान आधारित गवर्नेंस मॉडल की ओर अग्रसर है, जिसमें इकोलॉजी और इकोनॉमी का उचित समन्वय निहित है। वर्तमान में साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व डाटा माइनिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं के उचित प्रयोग से हम राज्य की अर्थव्यवस्था को तकनीक आधारित बना सकते हैं। मुक्त विवि इन दिशा में व्यापक कार्य कर रहा है।