{"_id":"93c705a7766ec63c95ddf9c1fe53ebed","slug":"is-how-new-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सिलेंडर न रेग्युलेटर, कैसे दें नया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सिलेंडर न रेग्युलेटर, कैसे दें नया कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 18 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी) योजना के चलते बंद किए गए नए कनेक्शन अभी उपभोक्ताओं को नहीं दिए जा रहे हैं, जिस कारण सात सौ आवेदन पेंडिंग हैं। एजेंसी के पास उपभोक्ताओं को देने के लिए न तो गैस सिलेंडर हैं और न ही रेग्युलेटर।
विज्ञापन
डीबीटीएल को लेकर नवंबर से नए गैस कनेक्शन पर रोक लगा दी गई थी, जो अभी हटी नहीं है। हल्द्वानी गैस एजेंसी में लगभग सात सौ आवेदन नए गैस कनेक्शन के लंबित पड़े हैं। एजेंसी के पास उपभोक्ताओं को देने के लिए न तो सिलेंडर हैं और न ही रेग्युलेटर। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि आईओसी की ओर से कोटा रिलीज नहीं किया गया है। बिष्ट ने बताया कि इस सप्ताह नए कनेक्शन पर लगी रोक हट सकती है।
विज्ञापन
तौल कराकर लें सिलेंडर
हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट का कहना है कि उपभोक्ता गैस सिलेंडर की तौल कराकर ही लें। गैस सिलेंडर की तौल में आनाकानी करने पर उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं। बिष्ट ने कहा कि कर्मियों की शिकायत ठेकेदार से भी की जा सकती है।
विज्ञापन