{"_id":"58d2d3fb4f1c1ba06e1a28de","slug":"investigation-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली में दो दुकानों का ताला तोड़ नकदी, मोबाइल उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली में दो दुकानों का ताला तोड़ नकदी, मोबाइल उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)।
Updated Thu, 23 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
चोरी की जांच शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। बीती रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर पांच हजार की नकदी और और पांच मोबाइल फोन चुरा लिए। एक अन्य दुकान में भी ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने दुकान स्वामियों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चोरों ने रामगढ़ रोड स्थित भैरव दत्त जोशी की जनरल मर्चेंट की दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी और मल्ली बाजार रोड स्थित अरशद की दुकान का ताला तोड़कर पांच मोबाइल चोरी कर लिए। दोनों दुकान स्वामियों को बुधवार की सुबह दुकान पहुंचने पर घटना का पता चला। इसके अलावा चोरों ने रामगढ़ रोड स्थित तिराहा के पास ललित जोशी की दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह अपने इरादों पर सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी कोतवाल इंद्र सिंह राणा ने टीम के साथ मौका मुआयना कर दुकानदारों से पूछताछ की। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों को रात में गश्त बढ़ाने और मामले का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन