{"_id":"6652766742b97c95a00db654","slug":"investigation-of-madrasas-started-in-ramnagar-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-103388-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर में शुरू हुई मदरसों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर में शुरू हुई मदरसों की जांच
Sun, 26 May 2024 05:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जिलाधिकारी के निर्देश पर रामनगर में तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर मदरसों की जांच शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम रामनगर राहुल शाह ने टीमें गठित कीं। टीमों ने अलग -अलग क्षेत्रों में मदरसों जांच शुरू की है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में रामनगर शहर स्थित कई मदरसों की जांच की गई। बताया कि जांच के दौरान कई मदरसों में अभिलेखों की जांच पड़ताल की गई। छात्रों की उपस्थिति पंजिका सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। मदरसों की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। नायब तहसीलदार ने बताया कि रामनगर में 15 मदरसों की जांच की जा रही है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, समाज कल्याण एडीओ, पटवारी पूनम टम्टा आदि रहे। संवाद