फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions to stop illegal mining in Fika River

Nainital News: फीका नदी में अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश

Wed, 22 Nov 2023 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 22 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop illegal mining in Fika River
नैनीताल। हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर डीएम को जसपुर की फीका नदी में अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने डीएम को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। जसपुर निवासी फईम अहमद ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि तहसील जसपुर के किशनपुर, पूरनपुर, गुलरभौजी, राजपुर, विक्रमपुर क्षेत्र में फीका नदी बहती है। नदी मे अनीश अहमद, शमीम, अहसान, फैजान और चार पांच अन्य लोग अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। साथ ही ये लोग नदी किनारों से मिट्टी का खोदान भी कर रहे हैं। इससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और किसानों को खेतीबाड़ी में दिक्कत आ रही है। याचिका में कहा गया कि जब इसकी शिकायत प्रशासन से की गई तो प्रशासन ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस इनके साथ सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed