{"_id":"683232470141a682f20dfd27","slug":"instructions-to-complete-the-work-of-widening-the-intersections-by-june-haldwani-news-c-8-1-hld1029-569492-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चौराहों के चौड़ीकरण के कार्य जून तक पूरे कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चौराहों के चौड़ीकरण के कार्य जून तक पूरे कराने के निर्देश
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्यों को जून तक पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि सभी चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए जो डीपीआर तैयार की गई है, उसका रोड सेफ्टी के मानकों के अनुरूप परीक्षण कराया जाए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न न हो।
बैठक में बताया गया कि नगर में 13 चौराहों को विकसित कर उनका सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाना है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि 13 चौराहों में से चार के फिनिशिंग कार्य लोनिवि कर रहा है। बाकी नौ चौराहों की यह जिम्मेदारी उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की है। लोनिवि चार चौराहों के सौंदर्यीकरण का 90 फीसदी कार्य करा चुका है। डीएम ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से इन चारों चौराहों का स्थलीय निरीक्षण करें और रोड सेफ्टी के तहत मानकों का परीक्षण संबंधित विभाग व एजेंसी से कराएं। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि नौ चौराहों एवं चौड़ी की गई सड़क के सौंदर्यकरण, ड्रेनेज, यूटिलिटी डक्ट आदि कार्य एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की योजना से कराए जाने हैं। इसके लिए जून के अंतिम सप्ताह तक बॉन्ड कराकर काम शुरू करा दिया जाएगा। बैठक में प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद रहे।