फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions given to give notice to the executing organization regarding garbage collection

Nainital News: कूड़ा उठाने को लेकर कार्यदायी संस्था को नोटिस देने के दिए निर्देश

Tue, 06 Aug 2024 06:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to give notice to the executing organization regarding garbage collection
नैनीताल। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर बिखरे और घरों से कूड़ा नहीं उठने की शिकायत पर पालिका प्रशासक ने नाराजगी जताई है। सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रशासक ने सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वार्ड के निरीक्षण के दौरान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में कोताही बरतने पर अनुबंधित ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल में सफाई व्यवस्था सही नहीं होने के चलते आंतरिक मार्गों पपर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई लोग कूड़ा वाहन के उनके घरों तक नहीं पहुंचने की शिकायत कर रहे हैं। कई शिकायतों के बाद सोमवार को पालिका प्रशासक एसडीएम केएन गोस्वामी ने पालिका सभागार में कर्मचारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने रविवार के अवकाश के दिन सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मियों के अवकाश का रोस्टर बनाने के निर्देश दिए। इस बीच घरों से कूड़ा नहीं उठने का मुद्दा उठा तो उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अनुबंधित संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। साथ ही सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed