फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions for strict legal action against establishments operating without a license.

Nainital News: बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

Sun, 26 Jul 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions for strict legal action against establishments operating without a license.
नैनीताल। एडीएम विवेक कुमार राय ने शनिवार को आयोजित बैठक में खाद्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई, नमूना संग्रहण और प्रयोगशाला परीक्षण की स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान एडीएम ने सार्वजनिक स्थानों, होटलों और रेस्तरां से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और लाइसेंस/पंजीकरण की संख्या बढ़ाने को भी कहा।
विज्ञापन

लंबित प्रयोगशाला रिपोर्टों की समीक्षा की गई। जिन मामलों में रिपोर्ट प्राप्त हुई, उनके निस्तारण के लिए त्वरित पत्राचार के निर्देश दिए गए। एडीएम ने अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन तैयार करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नकली या निम्न गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध भी सख्ती होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम जन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उपलब्ध कराना है। बैठक में सहायक आयुक्त अजय सिंह रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट और औषधि निरीक्षक अर्चना उप्पल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed