फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions for giving free land for Ramgarh Vishwa Bharati campus

रामगढ़ विश्वभारती परिसर के लिए निशुल्क जमीन देने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions for giving free land for Ramgarh Vishwa Bharati campus
हल्द्वानी। शासन ने रामगढ़ में स्वीकृत केंद्रीय विश्वभारती परिसर के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब जमीन उपलब्ध होने के बाद विश्वभारती विवि परिसर की जल्द स्थापना होने की उम्मीद है। विश्वभारती विश्वविद्यालय ने परिसर के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

शासन के उच्चशिक्षा अनुभाग की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को पत्र भेजकर कहा है कि राज्य कैबिनेट की बैठक में रामगढ़ क्षेत्र के टैगोर टॉप में विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इसके लिए उद्यान विभाग की 44.46 एकड़ भूमि निशुल्क विश्वभारती विवि परिसर को निशुल्क दिए जाने का निर्णय लिया गया है। पत्र में कहा है कि रामगढ़ में उद्यान विभाग की बंजर पड़ी 44.46 एकड़ भूमि विश्वभारती विश्वविद्यालय परिसर के लिए हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सचिव प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि शासनादेश की प्रति उन्हें भी मिली है। अब भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया कराई जाएगी ताकि जल्द से जल्द आधारभूत सुविधाएं जुटाते हुए यहां विश्वविद्यालय परिसर की जल्द स्थापना की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed