फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Installation of Lord Narmadeshwar's idol and commencement of Shiv Mahapuran

Nainital News: नर्मदेश्वर भगवान मूर्ति स्थापना व शिव महापुराण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Installation of Lord Narmadeshwar's idol and commencement of Shiv Mahapuran
नैनीताल। रामगढ़ ब्लाॅक के तल्ला रामगढ़ क्षेत्र में स्थित महाकाल मंदिर में बृहस्पतिवार को विधि विधान के साथ नर्मदेश्वर भगवान की मूर्ति का स्थापना समारोह शुरू हुआ। ग्रामीणों तथा क्षेत्र की जनता के सहयोग से आयोजित मंदिर में स्थापना कार्यक्रम उज्जैन के निरंजनी अखाड़े के स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में हो रहा है। सुबह विधिवत कलश यात्रा से धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तल्ला रामगढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया। पूजन व स्थापना के कार्यक्रम के बाद व्यास बालयोगी शिवशंकर गिरी महाराज ने शिव महापुराण की कथा की शुरुआत की। इसके साथ ही रुद्री पाठ भी हुआ। पूजन कार्य में आचार्य कृष्णानंद शास्त्री व शंकर गिरी ने भी पूजन करवाया तथा यजमान खीम सिंह बिष्ट रहे। यह धार्मिक आयोजन 11 दिनों तक चलेगा। पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ इसका समापन होगा। वहां जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा, कैप्टन खीम सिंह बिष्ट, कृष्णानंद शास्त्री, प्रकाश बिष्ट, गणेश जोशी, दीपक दरम्वाल, रोहित डालाकोटी, हरिओम जोशी आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed