{"_id":"6249f2ef9db2c1483944948c","slug":"inspection-for-campus-of-shantiniketan-nainital-news-hld4583560182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ के उद्यान विभाग की भूमि का स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ के उद्यान विभाग की भूमि का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया उत्तराखंड के सदस्यों ने रामगढ़ स्थित उद्यान विभाग की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सात मई को होने वाले रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मोत्सव के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि रामगढ़ भारत के राष्ट्र गान के रचयिता तथा देश के प्रथम नोबल पुरस्कार से सम्मानित गुरुवर रवींद्रनाथ टैगोर की कर्मभूमि रही है। वर्ष 1901 से 1904 के मध्य उन्होंने रामगढ़ में ‘गीतांजली’ लिखी। यही उन्होंने टैगोर टॉप पर एक भवन (गीतांजली) का निर्माण भी कराया था।
वर्ष 2017 में स्थापित शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया की ओर से रवींद्रनाथ टैगोर के दर्शन एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रवींद्र जन्मोत्सव का आयोजन रामगढ़ में किया जा रहा है। रामगढ़ स्थित उद्यान विभाग की भूमि को विश्वभारती विश्वविद्यालय के लिए हस्तांतरित कराने के संबंध में आज भूमि का निरीक्षण किया गया। तय किया गया कि इस वर्ष 7 मई को आयोजित होने वाले गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक प्रो. अतुल जोशी, देवेंद्र ढैला, डॉ. सुरेश डालाकोटी, नवीन वर्मा, केके पांडे, हेमंत डालाकोटी, डॉ. मनोज पांडे, देवेंद्र बिष्ट, डॉ. जीवन उपाध्याय, महेश जोशी, ग्राम प्रधान रेखा जोशी आदि मौजूद रहे।