फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Innocent child dies due to scorching in hot water in haldwani

Uttarakhand: खौलते पानी में झुलसकर तीन साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 18 Jan 2024 12:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 18 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

हल्द्वानी में खौलते पानी में झुलसकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Innocent child dies due to scorching in hot water in haldwani
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में खौलते पानी में झुलसकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लाखनमंडी चोरगलिया निवासी लालसिंह ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाल्टी में रॉड से पानी गर्म कर रहे थे। उनका तीन साल का बेटा तनुज पाटनी वहीं खेल रहा था। इस बीच तनुज ने बाल्टी अपने ऊपर गिरा ली। गर्म पानी में झुलसकर तनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
हल्द्वानी के गोविंदपुर गरवाल निवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी के फंदे में लटका मिला। पुलिस ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। मुखानी पुलिस के अनुसार, मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में सूरज उनियाल (24) घर में फांसी पर लटक मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- दो गायों को खा गया बाघ: DFO ने मूवमेंट देखने को लगाए छह कैमरा ट्रैप, गांव में दहशत का माहौल

विषैला पदार्थ निगला, मौत
हल्द्वानी। खटीमा निवासी युवक ने संदिग्ध हालात में विषैला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार, उमरूकला खटीमा निवासी 35 वर्षीय दिनेश सिंह ने मंगलवार को विषैला पदार्थ गटक लिया। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed