{"_id":"625c5ca2a52f23018106bdf5","slug":"innerpass-permit-from-dharchula-to-china-border-haldwani-news-hld4597827180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक आज से जा सकेंगे धारचूला के सीमांत क्षेत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक आज से जा सकेंगे धारचूला के सीमांत क्षेत्र में
विज्ञापन
धारचूला में प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर दर्शन को आए दंपति छह माह की बच्ची के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीपीडब्ल्यूडी ने दारमा घाटी की सड़क खोल दी है। इसके बाद प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे दांतू और दुग्तु के होम स्टे संचालकों के चेहरे खिल गए हैं। सड़क खुलने के बाद प्रशासन भी सोमवार से पर्यटकों के लिए इनलाइन परमिट जारी करने का काम शुरू करेगा। सड़क खुल जाने से चीन सीमा की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही भी तेज हो गई है।
दांतू होम स्टे संचालक महेश दताल ने बताया कि अब तक आगरा, दिल्ली और स्थानीय लगभग 60 पर्यटक प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर और अन्य पर्यटक स्थलों के दर्शन करके चले गए हैं। होम स्टे संचालक यात्रियों को प्रसिद्ध दानवीर जसुली शौक्याणी के बनाए धर्मशालाओं, पंचाचूली ग्लेशियर सहित अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी दे रहे हैं। दांतू होम स्टे संचालक महेश दताल ने बताया कि करीब 100 पर्यटकों की बुकिंग हो गई है जो कुछ दिनों में आएंगे। आगरा से आए एसबीआई के अधिकारी धीरज कुमार और सचिन नौटियाल सहित अन्य पर्यटकों ने पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन कर दारमा घाटी की खूबसूरती की सराहना की। एसडीएम के पेशकार खीमानंद भट्ट ने बताया कि व्यास घाटी के ओम पर्वत, आदि कैलाश पर्वत और पार्वती सरोवर यात्रियों के लिए इनरलाइन परमिट सोमवार से जारी होंगे।
मूलभूत सुविधाओं में सुधार की जरूरत
धारचूला (पिथौरागढ़)। हिमालयन ब्लू शिप ट्रैकर संचालक संजय दताल, ग्राम प्रधान दांतू जमन दताल ने बताया कि सरकार सड़क, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाएं में और सुधार आए तो पर्यटकों की संख्या और बढ़ जाएगी। इससे घाटी के लोगों को अधिक रोजगार उपलब्ध होगा।