{"_id":"68d9a0940f3184ec18042255","slug":"inmate-dies-under-suspicious-circumstances-in-nainital-jail-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125855-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Mon, 29 Sep 2025 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वाली/नैनीताल। नैनीताल जिला कारागार के बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हल्द्वानी में कराया गया।
हल्द्वानी के राजपुरा निवासी 32 वर्षीय विपिन गुप्ता पुत्र मुंशी लाल एनडीपीएस के मामले में इसी साल जून से जिला कारागार में बंद था। शनिवार रात करीब एक बजे उसने जेल में सुरक्षा कर्मियों को छाती में तेज दर्द होने की बात कही।
इसके बाद फार्मासिस्ट ने जांच की तो ब्लड प्रेशर बेहद कम और पल्स अधिक पाई। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद कैदी को दवाइयां दीं लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात ही उसे बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद रविवार को तहसीलदार पूजा शर्मा की मौजूदगी में कोतवाली एसएसआई दीपक बिष्ट ने शव का पंचनामा भरा। जेल अधीक्षक संजीव ह्यांकी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव हल्द्वानी भेजा गया। भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विपिन के बड़े भाई लखन ने बताया कि विपिन स्मैक का आदी था, इसी वजह से वह जेल भी गया।
विपिन गुप्ता को एक बजे रात सीने में दर्द हुआ, जिसको बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया। अंडर ट्रायल के तहत जून से यह कारागार में था। -एसएस ह्यांकी, जेलर, जिला कारागार नैनीताल