फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Injured innocent eyes of everyone watching Dbdbai

घायल मासूम को देख हर किसी की आंखें डबडबाई 

Sun, 17 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 17 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Injured innocent eyes of everyone watching Dbdbai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से रविवार की रात घायल मासूम श्रेया को देखते ही लोगों की आंखें डबडबा गई। लोगों का कहना था कि काल ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि राकेश कपिल का हंसता खेलता परिवार की दुनिया ही उजड़ गई। घायल मासूम का हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मुखानी के लोगों का कहना था कि राकेश कपिल अपनी पत्नी दीपा और बेटियों के साथ देवी के दरबार में परिवार के सकुशल रहने की मन्नत मांगने के लिए गए थे लेकिन उनकी मन्नत पूरी नहीं हुई। हंसता खेलता परिवार कार के साथ छिन्न भिन्न हो गया। दुर्घटना में राकेश की निशानी के नाम पर  सिर्फ चार साल की घायल श्रेया  ही बची।
विज्ञापन


राकेश के परिवार के संग जाने वाली भाजपा नेता और व्यवसायी विनीत अग्रवाल की पत्नी की कोई संतान नही थी। उनकी पत्नी सोना का सोचना था कि मां के दरबार में मन्नत मांगने से उनकी गोंद भर जाएगी लेकिन काल की गति को कोई नहीं जानता है। एक झटके में पत्नी की मौत से पति के भी सपने बिखर गए। इधर घायल बच्ची का बृजलाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के लोग व्यवसायी राकेश और उसकी पत्नी सहित चार लोगों का शव लेकर आ रहे हैं। देर रात तक शवों के आने की संभावना जताई जा रही है। इधर परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed