{"_id":"6846a406136bdee5ae0c2d72","slug":"injured-german-citizen-found-wandering-in-garjia-ramnagar-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्जिया में घूमता मिला घायल जर्मन नागरिक: पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की कोशिश, मानसिक स्थिती भी ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्जिया में घूमता मिला घायल जर्मन नागरिक: पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की कोशिश, मानसिक स्थिती भी ठीक नहीं
Mon, 09 Jun 2025 02:36 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:36 PM IST
सार
पिछले कई दिनों से रामनगर क्षेत्र में घूम रहा एक जर्मन नागरिक शनिवार रात घायल अवस्था में मिला। जर्मन नागरिक का पासपोर्ट और दस्तावेज गायब हैं। पुलिस के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
रामनगर ेकोतवाली में जर्मन नागरिक से पूछताछ करते सीओ सुमित पांडे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले कई दिनों से रामनगर क्षेत्र में घूम रहा एक जर्मन नागरिक शनिवार रात घायल अवस्था में मिला। जर्मन नागरिक का पासपोर्ट और दस्तावेज गायब हैं। पुलिस के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की। अब जर्मनी के दूतावास से संपर्क साधकर जर्मन नागरिक को दूतावास कर्मियों को सौंपा जाएगा। गर्जिया क्षेत्र में तीन-चार दिनों से एक विदेशी नागरिक घूम रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को वह ग्रामीणों को घायल अवस्था में टहलता दिखा। सूचना पर गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी पहचान जर्मनी निवासी ब्रानीष लाव (54) के रूप में हुई है। पुलिस मान रही है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी गायब हैं। उपचार के बाद उससे पूछताछ हुई।
विज्ञापन
सीओ सुमित पांडे ने बताया कि जर्मन नागरिक अवसाद में था, जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी कारण उसे सिर में चोट लगी थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विदेशी नागरिक भारत कब आया और उसका संपर्क कहां-कहां हुआ है। पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की गुमशुदगी को लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि उसके साथ किसी प्रकार की ठगी या आपराधिक गतिविधि तो नहीं हुई है। सीओ के मुताबिक जर्मन दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन