{"_id":"67784ab11287405b780e7183","slug":"information-about-finding-of-skeleton-turned-out-to-be-false-during-investigation-nainital-news-c-240-1-shld1006-106251-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कंकाल मिलने की सूचना जांच में निकली झूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कंकाल मिलने की सूचना जांच में निकली झूठी
Sat, 04 Jan 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के तड़ी गांव में इन दिनों सिंचाई नहर के निर्माण का कार्य चल रहा हैं। शुक्रवार सुबह गांव के घाट के पास मजदूरों को खोदाई करने के दौरान हड्डी दिखाई दी तो डर के मारे उन्होंने मानव कंकाल मिलने की बात कहकर सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने बिना जांच पड़ताल किए ही सूचना तहसील के अधिकारियों को दे दी। मौके पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची। अधिकारियों ने हड्डी मिलने वाले स्थान के आसपास खोदाई की तो उन्हें पहले मिली एक हड्डी के सिवा कुछ नहीं मिला। मानव कंकाल मिलने की सूचना अफवाह निकलने पर राजस्व विभाग कि टीम ने चैन की सांस ली। कैंची धाम तहसील के कानूनगो नरेश असवाल ने बताया कि उक्त स्थान पर बहुत पहले से श्मशान घाट है। हो सकता है कि जो हड्डी मिली है वह वर्षों पुराने शवों के अवशेष का भाग होगा, जो खोदाई के दौरान बाहर आ गया होगा। वहां पटवारी विजय नेगी, रवि पांडेय, कमल जोशी, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन