{"_id":"6488c4c68537ad4f2a008b77","slug":"indira-hridayesh-death-anniversary-tribute-haldwani-news-c-8-1-hld1036-166941-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की प्रतीक थीं इंदिरा: कोश्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की प्रतीक थीं इंदिरा: कोश्यारी
Wed, 14 Jun 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरा हृदयेश की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने इंदिरा को उत्तराखंड की आयरन लेडी बताया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
नैनीताल रोड स्थित एक निजी हॉटल के लॉन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत शांति पाठ के साथ हुई। सभा में मौजूद नेताओं ने स्व. इंदिरा हृदयेश की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हर कार्य को बुद्धिमत्ता और निपुणता के साथ अंजाम दिया। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने कहा कि उन्हें उत्तरप्रदेश विधान परिषद और उत्तराखंड विधानसभा में डॉ. इंदिरा हृदयेश के साथ काम करने का मौका मिला। वह प्रखर और मुखर वक्ता के साथ कुशल राजनीतिज्ञ थीं। कहा कि आज के दौर के नेताओं के लिए अध्ययन, चिंतन और लगन का कार्य कठिन हो गया है मगर इंदिरा हृदयेश इस मामले में आगे थीं। वे सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की प्रतीक थीं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि डॉ. हृदयेश महान शिक्षाविद, संसदीय ज्ञान और परंपरा की ध्वजवाहक और विकास के प्रति हमेशा नई सोच लेकर चलने वाली नेता थीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि डॉ. हृदयेश बिना लाग लपेट और बिना दुर्भावना के स्पष्ट बात करने वाली महिला थीं। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी मां ने जो विकास कार्य किए हैं वो अतुलनीय हैं। उन्होंने कर्मयोगी का जीवन बिताया। श्रद्धांजलि सभा में गोविंद कुंजवाल, संजीव आर्य, हेमेश खर्कवाल, प्रो. जीत राम, महेंद्र पाल, गणेश गोदियाल आदि ने इंदिरा हृदयेश को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में विधायक सरिता आर्या, हरीश धामी, रवि बहादुर, वीरेंद्र कुमार, रणजीत रावत, जीत राम, नारायण पाल, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद