फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   indias first wildlife interpretation center in corbett park is ready

कॉर्बेट पार्क में देश का पहला वन्यजीव इंटरप्रिटेशन सेंटर तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
indias first wildlife interpretation center in corbett park is ready
रामनगर धनगढ़ी गेट पर बना इंटरप्रिटेशन सेंटर। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। वन्यजीव को दर्शाने वाला देश का पहला इंटरप्रिटेशन सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। थोड़ा बहुत काम बाकी है, जो अंतिम दौर पर है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दस जनवरी तक यह इंटरप्रिटेशन सेंटर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर म्यूजियम पहले से ही बना है। इसी म्यूजियम को एक करोड़ की लागत से हाईटैक करते हुए अब इसमें इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया है। इसमें कॉर्बेट प्रशासन ने बाघ, तेंदुआ, हाथी, भालू, हिरन सहित अन्य वन्यजीवों, कॉर्बेट के जंगल एवं नदियों को शिल्पकला के माध्यम से दर्शाया है। इंटरप्रिटेशन सेंटर में प्रवेश करने पहले ही टाइगर एवं एक चिड़िया के लिए सेल्फी स्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें 36 सीटों वाला 3डी थियेटर बनाया गया है, जिसमें वन्यजीवों की फिल्म दिखाई जाएगी। रात में वन्यजीव जंगल में कैसे विचरण करते हैं और कैसे शिकार करते हैं, इसे अंधेरे कमरे में दिखाया जाएगा। सेंटर में पार्क प्रशासन ने बच्चों का ध्यान रखते हुए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन युक्त जानकारियां भी दी है। इसमें जिम कॉर्बेट की जीवनी से लेकर कॉर्बेट पार्क के सभी वन्यजीवों एवं रेस्ट हाउसों की जानकारी दी गई हैं। इसके साथ ही आप शीशे में अपनी फोटो भी खींच सकेंगे, जो हाथों-हाथ मिलेगी। कॉर्बेट पार्क बरसात के दिनों में बंद रहता है, इसे भी दर्शाया गया है। वन्यजीवों को छूने की तमन्ना भी पूरी की गई है। वन्यजीव बड़े स्क्रीन पर आएंगे और पर्यटक उन पर हाथ रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आने वाले पर्यटकों को इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिये अलग अनुभव मिलेगा। वन्यजीव को दर्शाने वाला यह इंटरप्रिटेशन सेंटर देश का पहला है। इसे दस जनवरी तक पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। -राहुल, सीटीआर निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed