{"_id":"651f1c1cc39557c673096fde","slug":"indecency-abusive-language-towards-doctors-and-nurses-in-chc-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1383-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीएचसी में डॉक्टरों और नर्सों से अभद्रता, गालीगलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीएचसी में डॉक्टरों और नर्सों से अभद्रता, गालीगलौज
Fri, 06 Oct 2023 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंचे डॉक्टर और कर्मचारी। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में बृहस्पतिवार को चार से अधिक युवकों ने डॉक्टरों, महिला नर्सों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गालीगलौज कर मारपीट का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना से गुस्साए डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भीमताल थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने डॉक्टरों की तहरीर के बाद दो युवकों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे कुछ युवक नशे की हालत में अस्पताल आए थे। उन्होंने नशे की हालत में डॉ. अंकित चौधरी, महिला नर्सों और कर्मचारियों के साथ गालीगलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के साथ मारपीट का प्रयास किया। बाद में डॉक्टरों और कर्मचारियों के एकत्र होने पर सभी आरोपी फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
महिला नर्सों ने कहा कि युवकों की ओर से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की घटना के बाद से अस्पताल में भय का माहौल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद