फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Incrochment in Ramnagar

अतिक्रमण हटाने गई टीम से अभद्रता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Incrochment in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका और प्रशासन की टीम संयुक्त से रूप से अतिक्रमण हटा रही है। पैठपड़ाव में अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों से व्यापारी और उसके कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। अभद्रता होने पर पालिका कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी। मामला बिगड़ता देख व्यापारी नगर पालिका पहुंचा और लिखित में माफी नामा दिया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत, ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने पहले रानीखेत रोड पर अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान सभी को खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा भी गया। अतिक्रमण हटाने टीम जब पैठपड़ाव पहुंची, वहां कन्हैया मित्तल हार्डवेयर की दुकान के सामने सड़क पर सरिया व तोल कांटा रखा हुआ था। पालिका कर्मियों ने तोल कांटा व सरिया जब्त करने की कार्यवाही की तो व्यापारी व उसके कर्मचारियों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गालीगलौज तक की गई। इस पर तहसीलदार ने व्यापारी की दुकान की जांच पड़ताल कराई। पालिका कर्मचारियों ने मौके पर ही हड़ताल पर जाने की धमकी दे दी। मामला बिगड़ता देख व्यापारी कन्हैया मित्तल ने नगर पालिका कार्यालय आकर अधिशासी अधिकारी रामनगर को लिखित माफीनामा दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय वापस ले लिया। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी ने माफीनामा दिया है। तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि व्यापारी द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जब टीम अतिक्रमण हटा रही थी तब उनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है। दूसरी ओर, व्यापारी कन्हैया मित्तल ने बताया कि अभद्रता किए जाने पर लिखित में माफीनामा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed