फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Increased trouble due to road collapse and debris

सड़क धंसने और मलबा आने से बढ़ी मुसीबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Increased trouble due to road collapse and debris
नैनीताल में बारिश के दौरान नैनी झील में समाया कूड़ा। संवाद - फोटो : NAINITAL
गरमपानी (नैनीताल)। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट के पास बुधवार दोपहर को पहाड़ी से बोल्डर कार के बोनट पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार तीन चार लोगों की जान बाल-बाल बची। बोल्डर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार सवार लोग दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हुए। कार बीच सड़क में खड़ी होने के कारण जाम लग गया। खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग पर भुजान के पास बुधवार दोपहर 2:30 बजे कनवाड़ी की पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा आ गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। रानीखेत से मरीज को लेकर हल्द्वानी जा रही 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। बाद में खैरना से दूसरी एंबुलेंस बुलाकर मरीज को हल्द्वानी भेजा गया। एक घंटे बाद जेसीबी से सड़क पर आए मलबे को हटाने के बाद मार्ग खोला गया।
विज्ञापन

कहीं पत्थर-बोल्डर तो कहीं मकान में गिरे पेड़
भीमताल/गरमपानी/भवाली। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर दोपाखी के पास बुधवार दोपहर डेढ़ बजे थुवा की पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से यातायात थम गया। इससे अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत, डीडीहाट, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और गरमपानी की ओर आने जाने वाले वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। खैरना चौकी पुलिस मौकेे पर पहुंची और जेसीबी से बोल्डर पत्थरों को हटानेेे के बाद पुलिस ने बारी-बारी से अल्मोड़ा और हल्द्वानी की ओर वाहनों को भेजा। दोपहर तीन बजे मार्ग के खुलने पर यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली। पाडली, रामगाढ़, दोपाखी, खैरना, भौर्या मोड़, लोहाली, नावली, जौरासी, काकड़ीघाट में सड़क पर जगह-जगह पत्थर-बोल्डरों के गिरने से यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भवाली में मकान में गिरा पेड़, 15 लोगों की बची जान
भवाली। मल्ली बाजार स्थित मोहन सिंह बिष्ट के आवासीय हैरिटेज भवन में बुधवार सुबह बारिश के बीच चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे घर में मौजूद सभी लोग बाहर भाग निकले। पेड़ के गिरने से मकान की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि मकान में रहने वाले 15 लोग सुरक्षित हैं। वन विभाग की टीम ने पेड़ को छत से हटाया। मकान स्वामी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि वह 3 सालों से वन विभाग को पत्र लिखकर सूखे पेड़ को काटने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में कई जगह गिरे पत्थर
नैनीता। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर कई जगह पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे। दूसरी ओर बल्दियाखान में हनुमान मंदिर के पास बीते दिनों आए मलबे को एनएच कर्मियों ने जेसीबी से साफ किया। एनएच ईई सुनील कुमार ने बताया कि बल्दियाखान के पास बारिश के चलते मलबा आ रहा है। हनुमानगढ़ी, रूसी कई जगह सड़कों पर पत्थर आए थे। फिलहाल सड़क में यातायात सुचारु है।
कॉलेज रोड में पड़ी दरार, ठंडी सड़क में पहाड़ी से गिरा मलबा
नैनीताल। नैनीताल में डिग्री कॉलेज रोड में मल्लीताल छोर की ओर दरार पड़ गई है। इससे नीचे स्थित न्यू पालिका बाजार में दुकानों को खतरा पैदा हो गया है। ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के पास पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिर रहा है। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि सूचना पर दोनों जगह पुलिस तैनात कर दी है।

जिले की 10 सड़कें बंद
नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में तीन राज्य मार्गों सहित कुल दस मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में स्थित राज्यमार्ग रानीबाग-भीमताल रोड के अलावा रामनगर तल्लीसेठी बेतालघाट, काठगोदाम-सिमलियाबैंड, अमृतपुर-बानना, गांधी ग्राम पस्तौला, बजून-अघौडा, एचएमटी- बेवरी मार्ग, भल्यूटी मार्ग, देवली-महतौली, छीड़ाखान-अमजड़, सुनकोट मोटर मार्ग बंद हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल के मुताबिक बारिश के कारण सड़क खोलने के काम में बाधा आ रही है।

नैनीताल के राजभवन मोटर मार्ग धंसने लगा।संवाद

नैनीताल के राजभवन मोटर मार्ग धंसने लगा।संवाद- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed