फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Increased problems of people due to failure of three tube wells in different areas

अलग-अलग इलाकों में तीन नलकूप खराब होने से लोगों की बढ़ी दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Increased problems of people due to failure of three tube wells in different areas
इंद्रानगर नई बस्ती में टैंकर से पानी भरते लोग - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एक साथ तीन इलाकों के नलकूप खराब होने से हल्द्वानी में पानी का संकट गहरा गया है। हालांकि जल संस्थान के क्षेत्राधिकार में आने वाले दो नलकूपों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन सिंचाई विभाग के नलकूप की स्थिति पिछले दो हफ्तों से ज्यो की त्यो है। अन्य जगहों के नलकूप भी लो-वोल्टेज की वजह से पूरे समय नहीं चल पा रहे हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
विज्ञापन

इंद्रानगर नई बस्ती स्थित नलकूप, कमलुवागांजा रिवर वैली कॉलोनी के नलकूप बृहस्पतिवार को खराब हो गए थे। रिवर वैली के नलकूप में अधिकारियों ने पहले ही परेशानी को अनदेखा किया तो वहीं नई बस्ती के नलकूप की मोटर की बाइंडिंग जलने से खराब हो गई। तीनों इलाकों में पानी की समस्या के चलते लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इंदिरानगर के पूर्व सभासद शकील सलमानी का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जल संस्थान के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अगर जल्द विभाग ने पानी की परेशानी को हल नहीं किया तो वह घेराव और प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा नीलांचल कॉलोनी फार्म नंबर तीन का नलकूप लो-वोल्टेज की वजह से नहीं चल पा रहा है। तीन दिन से लोग पानी के लिए परेशान हैं। यहां जल टैंकरों से भी पानी नहीं बांटा जा रहा है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि रिवर वैली और नई बस्ती नलकूप की मोटर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही नलकूप सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्ती नलकूप से तीन से भी ज्यादा क्षेत्रों को पानी सप्लाई किया जाता है। इन क्षेत्रों में करीब पांच हजार की आबादी रहती है। विभाग हमें प्रदर्शन करने पर मजबूर न करे।

-शकील अहमद सलमानी, इंदिरानगर
नलकूप खराब होने से रोज मर्रा के कामों में काफी दिक्कतें आ गई हैं। अधिकारियों की लेट लतीफी लोगों में आक्रोश को बढ़ावा दे सकती है। विभाग को पानी की समस्या जल्द से जल्द सुलझानी होगी। -शोएब, इंदिरानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed