फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Including two nominated on three murder trial

दो नामजद समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

Sat, 09 May 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी Updated Sat, 09 May 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

नैनीताल मार्ग में बरमबूबू मंदिर मार्ग के पास खाई में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने 60 हजार रुपए के लेन-देन का जिक्र करते हुए दो नामजद समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार की शाम को वार्ड नंबर 7 निवासी चंदर सैनी अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नैनीताल रोड पर गया था। अगले दिन सुबह उसका शव खाई में पड़ा मिला। मामले में चंदर की पत्नी सुषमा सैनी ने पूरनपुर निवासी रोशन रावत, राजू कार्की और एक अन्य पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


सुषमा का आरोप है कि उक्त आरोपियों से उसके पति को 60 हजार रुपए लेने थे। इसी के चलते उक्त लोगों ने साजिशन उसके पति की हत्या की है। थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed