फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the goods caught in GST theft, five items belong to the online shopping company.

जीएसटी चोरी में पकड़ा गए माल में पांच नग माल ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the goods caught in GST theft, five items belong to the online shopping company.
हल्द्वानी। काठगोदाम में पकड़े गए जीएसटी चोरी के कई नग में कुछ माल एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का पाया गया है। वहीं आधे से ज्यादा माल नुमाइश में दुकान लगाने वाले कारोबारियों का है। टीम ने नुमाइश में पहुंचकर दुकानदारों से कागजातों की मांग भी की है। वहीं नुमाइश के ठेकेदार को भी तलब किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह काठगोदाम में जीएसटी विभाग के विशेष दल ने जीएसटी चोरी का माल पकड़ा था। जांच करने पर उसके तार नुमाइश से जुड़े थे। एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर डीएस नबियाल ने बताया कि पकड़े गए माल में पांच नग एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के थे। उनके बिल भी प्राप्त हो गए हैं जिनकी कागजी कार्रवाई को पूरी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बकाया नौ नग माल एमबी इंटर कॉलेज में चल रही नुमाइश के दुकानदारों का था। बताया कि मुख्य ठेकेदार ने हरियाणा में ही टैक्स का भुगतान कर दिया था। हालांकि नौ प्रतिशत जीएसटी उत्तराखंड राज्य में भुगतान करना था, जिसके लिए निर्देशित भी किया गया है। बताया कि नुमाइश के माल के बिल आदि प्राप्त नहीं हुए हैं, जिनकी मूल कीमत पर वैल्यू निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वैल्यू कीमत पर तय होने वाले टैक्स का भुगतान करने के बाद ही दुकानदार माल वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed