{"_id":"5e55826a8ebc3ef40f50b960","slug":"in-the-food-warehouse-complex-saws-in-broad-daylight-haldwani-news-hld3751090131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य गोदाम परिसर में दिनदहाड़े पेड़ों पर चली आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य गोदाम परिसर में दिनदहाड़े पेड़ों पर चली आरी
विज्ञापन
हल्द्वानी गांधी स्कूल के पास पीडीएस गोदाम अवैध रूप से काटे गये पेड़ की लकड़ियां। फोटो मेल ?
हल्द्वानी। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के पीडीएस गोदाम से दिनदहाड़े एक ठेकेदार ने आठ पेड़ों पर आरियां चला दीं। छह पेड़ों को ऊपर और दो पेड़ों को जड़ से काट दिया गया। भनक लगने पर अफसर पहुंचे तो ठेकेदार से परमीशन मांगी गई। ठेकेदार परमीशन दिखाने के नाम पर मजदूरों को लेकर वहां से भाग गया। इस मामले में वरिष्ठ विपणन निरीक्षक (एसएमआई) प्रशांत की ओर से मेडिकल कॉलेज चौकी में तहरीर सौंपी गई है।
मंगलवार को गांधी स्कूल के पास स्थित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पीडीएस गोदाम परिसर से एक ठेकेदार मजदूरों को लेकर पेड़ काट रहा था। परिसर गोदाम के पीछे होने के कारण अधिकारियों की इस पर नजर नहीं पड़ी। दोपहर दो बजे जब पेड़ गिरने की आवाज आई तब अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक छह पेड़ काटे जा चुके थे। लकड़ी को मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में फेंक चुका था।
एसएमआई प्रशांत ने जब ठेकेदार से पेड़ काटने की परमीशन दिखाने को कहा तो ठेकेदार अभी आने की बात कहकर वहां से खिसक गया। अफसर इंतजार करते रहे मगर न ठेकेदार आया न ही मजदूर। तीन-से चार फुट गोलाई के सीरस आदि प्रजाति के पेड़ काटने की सूचना पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में खलबली मच गई। उच्च अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
अपने-अपने राग
एसएमआई प्रशांत ने बताया कि मामले की तहरीर मेडिकल चौकी में दी गई है। उधर, चौकी प्रभारी मनव्वर सिंह का कहना है कि खाद्य विभाग की टीम ने लांपिंग के लिए ठेकेदार से कहा था। ये पेड़ मेडिकल कॉलेज परिसर में आ रहे थे।