फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In Ramnagar, the municipal president came in defense of Ranjit

रामनगर में रणजीत की पैरवी में उतरे नगर पालिकाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
In Ramnagar, the municipal president came in defense of Ranjit
रामनगर में रणजीत की पैरवी में उतरे नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन

कहा-रणजीत रावत को टिकट नहीं मिला तो खुद करूंगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक रणजीत रावत की पैरवी में उतर आए हैं। उन्होंने रणजीत रावत को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर खुद ही नामांकन करने की बात कही है।
बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में मो. अकरम ने दावा किया कि इस विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कोरोनाकाल में जनता की बहुत सेवा की है, जिसका फल यहां की जनता उन्हें विधायक बनाकर देना चाहती है। ऐसे में यदि उनकी जगह कांग्रेस से किसी और को प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह इसका विरोध करते हुए चुनाव लड़ेंगे और 27 जनवरी को अपना नामांकन कराएंगे। उन्होंने टिकटों की घोषणा में हो रही देरी पर भी एतराज जताया है।
विज्ञापन

किशोरी लाल भी गुस्से से लाल
रामनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री किशोरी लाल ने भी रामनगर से रणजीत रावत को टिकट नहीं देने पर पर खुद नामांकन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह रावत ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोरोना काल में लोगों की घर-घर जाकर मदद की हैं। उनके अलावा कांग्रेस किसी और को उम्मीदवार बनाती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed