{"_id":"e138f30b5b4146dc60835fb1f5557704","slug":"in-nine-days-only-a-half-day-open-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिनों में सिर्फ डेढ़ दिन खुलेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिनों में सिर्फ डेढ़ दिन खुलेंगे बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 19 Mar 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च आखिर में बैंकिंग संबंधी कोई कामकाज है तो उसे 28 मार्च से पहले ही निपटा लें। 28 मार्च से पांच अप्रैल तक ग्राहकों के लिए बैंक मात्र डेढ़ दिन खुलेंगे। बाकी दिनों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
ग्राहकों के कैश लेनदेन से लेकर मार्केट का पूरा कारोबार बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर है। बैंकों की एक-दो की छुट्टी भर से ही ग्राहक परेशान हो जाते हैं। एटीएम खाली हो जाते हैं। मार्च आखिर से अप्रैल पहले सप्ताह तक बैंकिंग से जुड़े ग्राहकों को मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। 28 मार्च राम नवमी की छुट्टी से पांच अप्रैल रविवार तक बैंक मात्र डेढ़ दिन खुल रहे हैं।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों का कहना है कि ग्राहक 28 मार्च तक बैंक संबंधी कामकाज पूरा कर लें। यदि किसी से चैक पेमेंट ले रहे हैं तो ध्यान रखें कि क्लीयरिंग 28 मार्च से पहले की हो। चैक 28 मार्च के बाद का होगा तो उसकी क्लीयरिंग छह अप्रैल को ही संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
ऐसे होगा बैंकों में कामकाज
28 मार्च राम नवमी
29 मार्च, रविवार
30 मार्च ओपन
31 मार्च क्लोजिंग
1 अप्रैल बैंक होलीडे
2 अप्रैल महावीर जयंती
3 अप्रैल गुड फ्राइडे
4 अप्रैल शनिवार हाफ डे
5 अप्रैल रविवार