फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illegal settlements settled in the plaintiffs of Nainital

नैनीताल की वादियों में बस गईं अवैध बस्तियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Illegal settlements settled in the plaintiffs of Nainital
नैनीताल। सरकार, पुलिस और स्थानीय प्रशासन समय-समय पर बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए न सिर्फ अभियान चलाता है, बल्कि लोगों को जागरूक भी करते हैं कि वह बगैर सत्यापन किसी को अपने यहां न रखें। इसके ठीक उलट नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में काफी समय से कई लोग बगैर सत्यापन धड़ल्ले से रहते हुए अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं यूपी के विभिन्न शहरों से नैनीताल आने वाले ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नतीजा यह है कि नैनीताल में शहर के इर्द गिर्द सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध बस्तियां भी बस रही हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में बारापत्थर क्षेत्र, सात नंबर, बूचड़खाना क्षेत्र समेत कई अन्य स्थानों पर पिछले वर्षों के दौरान झोपड़ पट्टियों के अलावा अवैध टिन शेडों की संख्या में तेजी इजाफा हुआ है। सूत्रों की मानें तो इन स्थानों पर टिन शेड बनाकर रह रहे अधिकतर लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर गुपचुप रूप से टिन शेड लगाए हैं। इन क्षेत्रों में रह रहे लोग घुड़सवारी, नौकायन व गाइडिंग के साथ साथ पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

हालात को भांपते हुए दो दिन पहले ही भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन कार्की ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि यूपी के रामपुर, दड़ियाल, मुरादाबाद आदि शहरों से नैनीताल आने वाले लोग यहां बगैर लाइसेंस के टूरिस्ट गाइड व अन्य गतिविधियों में लिप्त रहकर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। इससे आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता पूरन मेहरा ने भी बगैर किसी जांच पड़ताल के नैनीताल में रह रहे बाहरी लोगों को नैनीताल के लिए खतरा बताया है। उन्होंने जिला प्रशासन से यूपी के अलग अलग शहरों से आकर नैनीताल में बस चुके लोगों का शत प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराने और सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को मुक्त कराने की मांग की है।
भाजपा का शिष्टमंडल दून में आईजी से मिला
नैनीताल। नगर पालिका के नामित सभासद और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से देहरादून में भेंट कर नैनीताल में तेजी से बढ़ रहे बाहरी लोगों के दखल पर रोक लगाने की मांग की है। आईजी को दिए ज्ञापन में कहा कि पिछले कुछ वर्षों से नैनीताल में बाहरी लोगों का दखल बढ़ा है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ ही शहर के गली मोहल्लों में नए नए होटल स्थापित हो गए हैं, जिसमें से अधिकतर होटल एसोसिएशन में पंजीकृत तक नहीं हैं। अपंजीकृत होटलों में आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। बाहरी लोगों के आने के बाद से शहर में नशा, स्मैक, तस्करी, चोरी, तक मामले बढ़े हैं। शिष्टमंडल में छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा व हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख हरीश राणा भी मौजूद थे।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि पुलिस और नगर पालिका के माध्यम से नैनीताल में रह रहे बाहरी लोगों का शत प्रतिशत सत्यापन कराया जाएगा। सरकारी जमीन पर कहां कहां कब्जा हुआ है इसकी जांच के लिए पालिका और वन अधिकारियों की संयुक्त रूप से बैठक होगी। बगैर लाइसेंस घोड़े चलाने वालों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed