{"_id":"601c644c8ebc3e4c6a41128b","slug":"illegal-occupation-of-forest-land-haldwani-news-hld413610390","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि पर अवैध कब्जा
विज्ञापन
हल्द्वानी। सफेदपोशों की आड़ में वन विभाग की बेशकीमती जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और वन अधिकारी नोटिस देने तक सीमित है। लालकुआं पुल के पास तो पक्के निर्माण तक हो गए हैं। इधर, बृहस्पतिवार को वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी ने मौका मुआयना कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए। साथ ही दो दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी।
हल्दूचौड़ से लालकुआं तक फोरलेन हाइवे के किनारे आरक्षित वन क्षेत्र है। इस क्षेत्र में सफेदपोशों की नजर है। हल्दूचौड़ से लेकर लालकुआं तक 23 जगह अतिक्रमणकारियों ने वन भूमि पर टिनशेड, झोपड़ी डालकर कब्जा करना शुरू कर दिया है। हद तो ये है कि लालकुआं रेलवे ब्रिज के पास मंदिर से लगती हुई जमीन पर एक अतिक्रमणकारी ने पक्की दीवार बनाकर उसमें कार गैराज तक खोल दिया है।
उधर, वन विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। वन विभाग दो बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे चुका है। लेकिन अतिक्रमणकारी को नोटिस का डर तक नहीं है। बृहस्पतिवार को वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्या ने मौका मुआयना कर अतिक्रमण पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
उमेश आर्या ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दो दिन का समय दिया है। अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो अतिक्रमण तोड़कर वन भूमि के चारों ओर गहरी खाई खोद दी जाएगी। जब उनसे लालकुआं पुल के पास पक्के अतिक्रमण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में कोई जवाब नहीं दिया।