{"_id":"5d66d8598ebc3e93ad1031ce","slug":"illegal-construction-stopped-on-nazul-s-land-haldwani-news-hld35458012","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल की जमीन पर अवैध निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजूल की जमीन पर अवैध निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
इंदिरा नगर मलिक के बगीचे में अवैध कब्जा कर किया जा रहा निर्माण।
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने नजूल की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया। निगम टीम को यह पता नहीं चल सका कि यहां पर निर्माण कौन करा रहा है। टीम ने निर्माण कराने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
इंदिरा नगर में मलिक का बगीचा के पास नजूल की जमीन है। बुधवार को निगम के अधिकारियों को सूचना मिली कि यहां पर कुछ लोग अवैध निर्माण करा रहे हैं। इस पर सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि यहां पर नींव डाली गई।
कुछ लोग यहां पर व्यावसायिक भवन बनाने की फिराक में हैं। मौके पर मौजूद लोगों से निर्माण से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास कुछ नहीं था। इस पर सहायक नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। साथ ही दोबारा निर्माण पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है।