{"_id":"5f4ffbf78ebc3e547773d322","slug":"if-you-are-coming-for-a-business-meet-then-you-will-not-have-to-do-any-quarantine-haldwani-news-hld395559579","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या खटीमा में जापानी इंसेफेलाइटिस ने दी है दस्तक !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या खटीमा में जापानी इंसेफेलाइटिस ने दी है दस्तक !
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। चकरपुर खटीमा के एक मरीज को तेज बुखार और बेहोशी के साथ विवेकानंद हास्पिटल में भर्ती कराया है। एमआरआई और क्लीनिकल परीक्षण के आधार पर मरीज में जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे लक्षण दिख रहे हैं।
चकरपुर खटीमा निवासी उमेश सिंह को तेज बुखार, हाथ पैरों में झनझनाहट और सुन होने के साथ विवेकानंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि मरीज 31 अगस्त को बेहोशी की हालत में आया था और कोमा में था। तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ के साथ ही शरीर पूरा ऐंठ रहा था। कोविड 19 का सैंपल जांच को भेजा गया है। मरीज का एमआरआई किया गया तो दिमाग के सबसे संवेदनशील हिस्से (थैलेमस के दोनों ओर) सूजन मिली है। एमआरआई और क्लीनिकल परीक्षण से जापानी इंसेफेलाइटिस होने की संभावना है। बताया कि दवाओं से मरीज को आराम मिला है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में मरीज का जापानी इंसेफेलाइटिस की जांच को सैंपल भेजा गया है।
ये हैं जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण
= तेज बुखार आता है और सिर, हाथ एवं पैरों में तेज दर्द होता है।
= मिर्गी के दौरे आने के साथ ही मरीज उल्टी सीधी बात करने लगता है।
= बोलने के दौरान आवाज लड़खड़ाने लगती है।
= ज्यादा तकलीफ होने पर मरीज बेहोश हो जाता है और कोमा में चला जाता है।