फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If the name of the MLA was taken, the woman inspector said - I will shoot

विधायक का नाम लिया तो महिला इंस्पेक्टर ने कहा-गोली मार दूंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
If the name of the MLA was taken, the woman inspector said - I will shoot
महिला इंस्पेक्टर द्वारा धमकी दिए जाने के बाद हल्द्वानी में एसपी सिटी से शिकायत करते परिवार के सद?
हल्द्वानी। महिला हेल्पलाइन की प्रभारी इंस्पेक्टर ललिता पांडे पर एक घर में घुसकर युवक और उसके परिजनों से मारपीट करने और विधायक का नाम लेने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने महिला इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। ललिता पांडे महिला हेल्पलाइन की प्रभारी हैं।
विज्ञापन

ओखलकांडा के माजा ककोर पटरानी निवासी हरेंद्र कुमार ने एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र को लिखित शिकायत में बताया कि वह रामपुर रोड स्थित एक संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। वह परिवार के साथ महिला डिग्री कॉलेज के सामने किराए के कमरे में रहता है। हरेंद्र का कहना था कि सोमवार की शाम करीब चार बजे उसके कमरे में इंस्पेक्टर प्रभारी ललिता पांडे पहुंचीं। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बहन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। बहन के मित्र को बुलाकर उसकी बेइज्जती की। पुलिस ने कमरे से तीन मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। कमरे की तलाशी लेकर पूरा सामान तितर-बितर कर दिया। पूछने पर बताया गया कि पुलिस एक युवती की तलाश में आई है।
विज्ञापन

मारने के लिए फंटी उठाई, साली को थप्पड़ जड़ा
हल्द्वानी। हरेंद्र के अनुसार प्रभारी ने इस मामले में बात करने के लिए परिवार को महिला हेल्पलाइन में बुलाया। हरेंद्र के साथ उसकी पत्नी, बहन और साली भी पहुंच गईं। हरेंद्र ने कहा कि पुलिस से कहा गया कि यदि उसका कोई कसूर है तो पुलिस बताए। इस प्रकार का छापा मारना ठीक नहीं है। इस मामले में वह अपने विधायक से भी शिकायत करेगा। आरोप है कि विधायक का नाम सुनते ही महिला इंस्पेक्टर ललिता पांडे गुस्से में आ गई। उन्होंने मारने के लिए फंटी उठाई और उसकी साली को थप्पड़ जड़ दिया। कहा कि अब मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। वह उसके घर वह रात 12 बजे छापा मारने जाएंगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तत्काल गोली मार देगी। आरोप है कि उनके साथ एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भी मारने के लिए धमकी दे रही थीं। फंटी से हरेंद्र के हाथ में भी चोट आई। हरेंद्र के अनुसार वह अपने तीनों मोबाइल मांग रहा था लेकिन जांच के नाम पर इन्हें देने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी से की गई शिकायत
हल्द्वानी। हरेंद्र मंगलवार को परिवार के साथ एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र से मिलने पहुंचा। उसने कहा कि यदि कोई गलती है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने अधीनस्थों से पूछताछ की। इसके बाद महिला हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया। एसएसपी ने इस मामले की जिम्मेदारी एएसपी सर्वेश पवार को सौंपी है।
अब लता को मिला प्रभारी का कार्यभार
हल्द्वानी। ललिता पांडे के लाइन हाजिर होने के बाद एसएसपी ने अब उपनिरीक्षक लता बिष्ट को महिला हेल्पलाइन का प्रभारी बनाया है। लता के पास एएचटीसी की भी जिम्मेदारी है।

महिला इंस्पेक्टर का पक्ष
शिकायत के आधार पर एक महिला को पूछताछ करने के लिए कार्यालय में बुलाया गया था। इस बीच उसने किसी विधायक से शिकायत कर दी। धमकी देने का आरोप बेबुनियाद है।
-ललिता पांडे महिला इंस्पेक्टर
डीआईजी से की थी शिकायत: विधायक
हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना है कि हर व्यक्ति को कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। उनके क्षेत्र के छात्र और युवक को पुलिस ने बुलाया था। उसे इस प्रकार धमकाना कानून के खिलाफ है। इस मामले में उन्होंने डीआईजी निलेश आनंद भरणे से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed